मधुबनी, अप्रैल 12 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव हिरालाल राम ने एसपी को आवेदन देकर झंझारपुर निवासी दुखन राम के मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि रामसेवक राय और सीताराम मुखिया द्वारा जातिसूचक अपशब्द कहकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया तथा तीन लाख रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पत्र में महादलित परिवार को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.