बागपत, अक्टूबर 6 -- बागपत। देशखाप के मुखिया चौधरी सुरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने मंगलवार को बड़ौत पहुंचे सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव हुए तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा भाजपा से बड़ी पार्टी है और उसके पास भाजपा से अधिक वोट हैं। हरेंद्र मलिक ने बिहार और बंगाल के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां चुनाव की आड़ में फौजदारी हुई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने चाहिए। उनका दावा है कि निष्पक्ष चुनाव होने पर जनता का समर्थन सपा के पक्ष में रहेगा और पार्टी सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अखिलेश यादव के दोपहर 12 बजे उठने संबंधी बयान पर भी हर...