निष्पक्ष चुनाव हुआ तो 2027 में भाजपा की 50 सीटें भी नहीं आएंगी
इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सोमवार सुबह सैफई स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। रामगोपाल यादव ने दावा किया कि निष्पक्ष चुनाव हुआ तो 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की 50 सीटें भी नहीं आएंगी। रामगोपाल यादव ने कहा कि जनता ने आने वाले चुनाव को अपने हाथों में ले लिया है और समाजवादी पार्टी को सत्ता में पहुंचाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि इतनी जालिम सरकार है कि जिसके चाहे मकान गिरवा रही है और जिसके चाहे पैर में गोली मरवा रही है। कोई बयान दे दे या मुंह खोल दे तो उसके खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.