कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- चरवा के चक सहाबउद्दीनपुर की किरन की मौत के बाद से राजनीतिक माहौल गरम है। किरन पाल के परिजनों से मिलने के लिए राजनीतिक दलों का प्रतिनिधि मंडल लगातार मिलने जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बब्बू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे दो आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। आरोपी बब्बू के परिजन पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि किरन पाल ने आत्महत्या अन्य कारणों से की है। उनके परिवार व पति के उकसाने व प्रताड़ित करने से उसने आत्महत्या नहीं की है। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को बब्बू के परिजनों के साथ एसपी से मिला। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही...