चम्पावत, जून 3 -- चम्पावत। एसपी रेखा यादव ने चम्पावत, टनकपुर, पंचेश्वर, बनबसा और लोहाघाट के विवेचकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उन्होंने लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने एनडीपीएस, साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में प्रोफेशनल और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। फरार अभियुक्तों का डिजिटल एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 890 अफसर सीख रहे प्रोफेशनल पुलिसिंग के गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...