पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को महानंदा सभागार में माइक्रो प्रेक्षकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में माइक्रो प्रेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होती है। उन्होंने सभी माइक्रो प्रेक्षकों को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्पक्षता, सजगता और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने ...