बक्सर, मार्च 19 -- युवा के लिए ---- 24 तक काजीपुर सीआरसी पर गुरूवार को शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य संकुल के 5 विद्यालयों के कुल 26 शिक्षक हुए हैं प्रतिनियुक्त फोटो संख्या- 17, कैप्सन- गुरुवार को संकुल संसाधन केंद्र काजीपुर में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के काजीपुर सीआरसी पर गुरूवार से वार्षिक परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन आगामी 24 मार्च तक चलेगा। इस कार्य के लिए संकुल अंतर्गत मध्य विद्यालय काजीपुर, उर्दू मध्य विद्यालय काजीपुर, मध्य विद्यालय दुरासन, प्राथमिक विद्यालय चकनी व प्राथमिक विद्यालय अनु. बस्ती दुरासन के कुल 26 शिक्षक-शिक्षिका प्रतिनियुक्त किए गए हैं। मूल्यांकन कार्य प्रत...