निष्पक्षता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ मूल्यांकन के दिए निर्देश
सिद्धार्थ, मई 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के सम सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विश्वविद्यालय परिसर स्थित कला संकाय में संचालित किया जा रहा है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया विद्यार्थियों के शैक्षिक जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के परिश्रम का सही आकलन सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.