देवघर, फरवरी 25 -- देवघर कार्यालय संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने नगरपालिका आम चुनाव, 2026 के तहत मतदान समाप्ति के पश्चात देवघर नगर निगम के लिए जिला राइफल शूटिंग भवन, देवघर कॉलेज एवं मधुपुर नगर परिषद के लिए महिला महाविद्यालय मधुपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मतपेटी जमा कराने की प्रक्रिया व मतपेटी की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने पोलिंग पार्टियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधा के साथ हालचाल से अवगत हुए। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मतदान के उपरांत मतपेटियों के सुरक्षित भंडारण व स्ट्रांग रूम की सीलिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को 27 फरवरी को होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.