गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हिमाचल के राज्यपाल रहे शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का नया राज्यपाल बनाया गया है। चार बार के विधायक और केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री रहे शिव प्रताप शुक्ला की पार्टी के प्रति निष्ठा ही है कि उनका सियासी कद लगातार बढ़ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक पारी शुरू करने वाले शिव प्रताप ने चार दशक में सियासी उतार चढ़ाव को करीब से देखा है। आपातकाल में जेल जाने वाले शिव प्रताप शुक्ला 12 फरवरी, 2023 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त हुए थे। गुरुवार को उन्हें तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पहली अप्रैल, 1952 को गोरखपुर के खजनी के रुद्रपुर गांव में जन्में शिव प्रताप ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र संघ चुनाव लड़कर की। वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.