मथुरा, अप्रैल 7 -- ब्रज की बेटी निष्ठा गुप्ता ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में रिकॉर्ड बनाकर नाम रोशन किया है। वहीं ब्रज के लाल ओम तिवारी ने भी दो स्पर्ण पदक जीतकर लोहा मनवाया है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुई राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों ने यह कमाल दिखाया है। मथुरा तीरंदाजी अकादमी की तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए निष्ठा ने कंपाउंड वर्ग में डबल 40 मीटर पर 720 में से 712 अंक हासिल किए और अपना ही पुराना 700 अंकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। निष्ठा के प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि यह उपलब्धि निष्ठा की कड़ी मेहनत का परिणाम है। प्रतियोगिता में मथुरा के ओम तिवारी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 720 में 700 अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.