नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा में 21 हजार से अधिक पीएफ खाते निष्क्रिय, 5500 खातों में एक हजार रुपये से भी कम राशि नंबर गेम03 साल से अधिक पुराने हैं सभी खाते, कुछ खाताधारक विदेश में रह रहेनोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा में 21 हजार से अधिक पीएफ खाते निष्क्रिय हैं। इनमें से 5500 खातों में एक हजार रुपये से भी कम राशि है। इनमें 23 लाख रुपये से अधिक रकम जमा है। अधिकांश पीएफ खाताधारक राशि की सुध भी नहीं ले रहे। सभी खाते तीन साल से अधिक पुराने हैं और इनमें से कुछ लोग विदेश में रह रहे हैं।कर्मचारी भविष्य संगठन (ईपीएफओ) के अनुसार कुल निष्क्रिय खातों की संख्या 21,521 है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने कहा कि 5471 खातों में एक हजार रुपये से कम राशि है। इन खातों में कुल 2332770 रुपये जमा हैं। अप्रैल अंत तक सिस्टम 2.0 लागू होने के साथ ही 1...