प्रयागराज, अप्रैल 4 -- शहर कांग्रेस कमेटी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को जल्द पदमुक्त किया जाएगा और उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह निर्णय शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने की। बैठक में अप्रैल के अंत तक राहुल गांधी की प्रस्तावित प्रयागराज यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. अनिल गौड़ को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। साथ ही शहर महासचिव तबरेज़ अहमद को बंगाल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाए जाने पर स्वागत किया गया। बैठक में किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, राजकुमार शुक्ला, अशफाक अहमद, सुष्मिता यादव, सरताज मोहम्मद, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.