फतेहपुर, अगस्त 11 -- फतेहपुर। कांग्रेस की मासिक बैठक ज्वालागंज स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि संगठन के हितों में काम न करने वाले निष्क्रिय पदाधिकारी स्वयं की पद से त्यागपत्र दे दें। वहीं संगठन विस्तार के साथ ही गांव-गांव अभियान चलाए जाने पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के कार्य के प्रति लापरवाही न बरतते हुए संगठन हितों का काम करें यदि कोई पदाधिकारी खुद को इसमें अक्षम समझता है तो वह स्वयं की पद मुक्त हो जाए। कहा कि जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश में अकेले ही संघर्ष कर पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाया है जिसका जीता जागता उदाहरण प्रयागराज में लाखों की भीड़ का उनके स्वागत के लिए उमड़ना है। उसी प्रकार सभी को एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों व रीतियों का बखान...