लखनऊ, मार्च 7 -- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां समाजवादी पार्टी ने तेज कर दी हैं। शनिवार को कैसरबाग स्थित समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। इसमे महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी ने कहा की पार्टी के बैठकों, धरना, प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों एवं अन्य कार्यो में जो समाजवादी साथी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है उनको सम्मानित करेंगे। ऐसे कार्यक्रर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बैठक में यह भी मांग उठी की कार्यक्रमों में लगातार अनुपास्थित चल रहे ऐसे पदाधिकारियों, पार्षद, पूर्व पार्षद, पूर्व पार्षद प्रतयाशियों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया जाए जो सक्रिय नहीं है। नगर महासचिव गौरव सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा के आधार पर अभियान में बढ़े हुए बूथों की संख्या के अनुसार वहां पर अतिरिक्त बीएलए नियुक्त किए जाएं। बैठक में...