नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के निष्कासन और लाखों रुपये के जुर्माने के आदेश उनके अधिकारों का खुला उल्लंघन हैं। एबीवीपी का कहना है कि लगभग 4.83 लाख रुपये तक के जुर्माने और निष्कासन के फैसले यह साबित करते हैं कि प्रशासन पूरी तरह विफल हो चुका है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर ऑफिस (सीपीओ) मैनुअल के आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। एबीवीपी ने सीपीओ मैनुअल को तत्काल रद्द करने की मांग की। संगठन का आरोप है कि यह नियमावली विश्वविद्यालय के स्वतंत्र और लोकतांत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.