दुमका, मार्च 13 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के बांधडीह गांव में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भागवत कथा पंडाल में अमृतमयी कथा सुनने के लिए सनातन धर्मावलंबियों की भारी भीड़ पहुंची। कथा व्यास धनुर्धाचार्य ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह कथा परमहंस संहिता है, जिसका गान सुखदेव जी ने जीवों के कल्याण के लिए इस कलयुग में किया है। कथावाचक एवं उनके साजिंदों के द्वारा गाए भजन ने सबका मन मोह लिया। भजन में श्रद्धालु महिलाएं करतल ध्वनि देकर झूमती दिखाई दी। कथा व्यास ने परम ब्रह्म मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म महोत्सव कथा के माध्यम से मनाया। उन्होंने भगवान और भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि मानव अपने कल्याण के लिए भगवान की शरण में जाए तो उसे सभी तरह के दु:खों से मुक्ति म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.