रुद्रपुर, अगस्त 28 -- गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज के युवा एथलीट निष्कर्ष भटेजा ने 26वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून के एमपी स्पोर्ट्स कॉलेज में 27 और 28 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-20 पुरुष वर्ग की लॉन्ग जंप में निष्कर्ष ने 6.50 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है, जहां वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। निष्कर्ष की उपलब्धि से गूलरभोज में खुशी की लहर है। परिजनों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके पिता संजीव भटेजा को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। निष्कर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय पिता संजीव भटेजा, माता ममता भटेजा और अपने कोच को दिया।

हिंदी ...