नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को एप आधारित राइड सर्विस, फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेवा प्रदाताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उनसे निषेधाज्ञा वाले क्षेत्रों में अपनी सेवाओं को नियंत्रित करने के लिए कहा गया है। नियंत्रण के लिए उनको प्रभावित इलाकों की अस्थायी जियो-फेंसिंग करने या अस्थायी रूप से सेवाएं निलंबित करने का सुझाव दिया है।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से कानून व्यवस्था संबंधी खतरों को रोकने के लिए नियंत्रण जरूरी है। एडवाइजरी में लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स कंपनियों को भी इसी तरह की सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि ड्राइवर, राइडर, डिलीवरी पार्टनर और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।लोगों से अपील की गई है कि बहुत...