निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध आज से अभियान
रांची, जून 14 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड सरकार द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी के खिलाफ जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी जागरुकता अभियान की शुरुआत सोमवार को की जाएगी। इस अभियान के तहत प्रचार-प्रसार वाहनों को झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 2:15 बजे प्रचार वाहनों को रवाना कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।सरकार का उद्देश्य नशीले एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति आम लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना है। प्रचार वाहन राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में जाकर लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण तथा मादक पदार्थों के सेवन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.