निषाद समाज ने श्रद्धाभाव से मनाया वार्षिक पूजा महोत्सव
चाईबासा, मई 10 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत पासुबेड़ा गांव में निषाद समाज द्वारा 137वां वार्षिक पूजा महोत्सव श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने प्राचीन ग्राम देवता एवं मां शीतला की विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक पूजा, भजन-कीर्तन और सामाजिक एकता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यह पूजा वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे आज भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.