गाज़ियाबाद, मार्च 7 -- गाजियाबाद, संवाददाता। प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कश्यप-निषाद समाज ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कश्यप-निषाद संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक रिजार्ट में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से संगठन के पदाधिकारी, समाज के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होते हुए प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उनका पूरा जीवन कश्यप निषाद समाज की सेवा और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है।कश्यप निषाद समाज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.