मेरठ, अप्रैल 3 -- नगर के श्री कृष्ण मंदिर के हाल में निषाद पार्टी के बैनर तले एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने मछुआ समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब निषाद समाज बिखरा है, तब-तब हमारे अधिकारों का हनन हुआ है। आज समय की मांग है कि हम राजनीतिक रूप से जागरूक और संगठित हों। जोर देकर कहा कि समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को जीतने के लिए एक मंच पर आना होगा। उन्होंने आगामी 5 अप्रैल को नोएडा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'महर्षि कश्यप जयंती' कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। यह कार्यक्रम केवल एक जयंती समारोह नहीं, ब...