निषाद राज बोट सब्सिडी योजना का पोर्टल खुला
मथुरा, जुलाई 9 -- सहायक निदेशक मत्स्य आकांक्षा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल आठ से 28 जून तक खोला गया था। निषादराज बोट सब्सिटी योजना में अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु पोर्टल अब 9 जुलाई से 24 जुलाई तक पुनः खोला गया है। उन्होंने लाभ लेने के इच्छुकों से कहा है कि योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.nic.in पर देखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: निषाद राज बोट सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.