मऊ, अप्रैल 6 -- मधुबन(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर में आठ मार्च को निषाद राज जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस समारोह में निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे और भगवान निषाद राज की जयंती मनायेगे। निषाद राज जयंती समारोह के लिए मर्यादपुर में व्यापक तैयारी की जा रही है। समारोह में शामिल होने वाले नेताओं और समाज के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाष्कर निषाद ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उर्जा व नगर विकास मंत्री ऐ.के.शर्मा होगे । इनके साथ ही सांसद भदोही विनोद बिन्द, सांसद राज्य सभा बाबू राम निषाद एवं पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद द्वय कार्यक्रम को बल प्रदान करेगे। इस अवसर पर शि...