गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आंबेडकर चौराहा पर निषाद युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार निषाद के नेतृत्व में बुधवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दिल्ली और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में केवट, मल्लाह, निषाद, बिंद, कश्यप, धीवर, बाथम आदि उपजातियों को अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी किया जाए। गुरुवार को फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कश्यप तथा देवेंद्र कुमार निषाद धनुष प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निषाद युवा वहिनी को समर्थन दिया। वक्ताओं ने राज्य सरकार पर निषाद समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही डॉ. संजय कुमार निषाद से आरक्षण के वादे को पूरा करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.