निषाद मछली नहीं खाएगा तो क्या खाएगा, योगी के मंत्री संजय बोले- हम सावन में भी खाते हैं
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- अयोध्या में कांग्रेस के निषाद सम्मेलन में मछली भोज को लेकर वार-पलटवार का दौर चल रहा है। सावन के महीने में मछली बनाने पर सबसे ज्यादा निशाना साधा जा रहा है। सीएम योगी के रायबरेली में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर हमले के बाद मामला ज्यादा गरमा गया है। अब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का कहना है कि निषाद मछली नहीं खाएगा तो क्या खाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम भी सावन में मछली खाते हैं। हालांकि उन्होंने भी मंदिर दर्शनके साथ मछली को लेकर अजय राय पर निशाना साधा। संजय निषाद ने कहा कि मछली खाना पाप नहीं है, हम सनातनी हैं, मैं तो सावन में भी मछली खाते हैं। मछली निषाद समाज का परंपरागत भोजन है। कहा कि जहां निषाद रहेगा, वहां मछली खाएगा। उन्होंने सवाल किया कि अजय राय मछली खाकर मंदिर क्यों गए। कहा कि कांग्रेस वाले मछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.