गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। निषाद पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को यहां से शंखनाद कर दिया। पार्टी ने मोटरसाइकिल रैली और पदयात्रा के साथ चुनाव प्रचार का आगाज किया। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पार्टी कार्यालय पादरी बाजार से इसकी शुरुआत की। रैली पादरी बाजार से निकलकर गोरखपुर के विभिन्न चौराहों से गुजरी और शास्त्री चौक पर पहुंची। शास्त्री चौक पर डॉ. निषाद ने कहा कि पहले हमारे समाज के लोगों को नेता लैला (देसी शराब) पिला कर गुमराह करते थे। सभी ने उनके समाज को ठगा है। वह वकील बनकर अपने समाज के हक के लिए लड़ रहे हैं। डॉ. निषाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश की लगभग 160 विधानसभा सीटों पर निषाद मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पार्टी इन सीटों पर अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए कमर कस रही है। उन्होंने कह...