निषाद पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में किया प्रदर्शन
अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- चित्र परिचय-31एएमबीपी28-सोमवार को जलालपुर तहसील में प्रदर्शन के दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ता दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील परिसर में सोमवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम मधुमिता सिंह को सौंपा। तहसील अध्यक्ष लाल बिहारी निषाद ने कहा कि केवट, मल्लाह, निषाद, बिंद, मंझवार, कश्यप, माझी और रैकवार आदि निषाद वंश की पर्यायवाची जातियां हैं। अलग-अलग राज्यों में इन जातियों को अलग-अलग आरक्षण मिलने से विसंगति की स्थिति बनी हुई है। संगठन ने जातिगत जनगणना में इन सभी जातियों को मंझवार व तुरैहा के साथ विमुक्त जनजाति के रूप में दर्ज कराने तथा उत्तर प्रदेश की एससी सूची में शामिल करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारा तहसील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.