फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- फर्रुखाबाद।निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक सुशील शाक्य को सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि कश्यप, कहांर, धीवर, धीमर आदि जातियां कई राज्यों में आज भी अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में सम्मिलित हैं। इन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए जबकि इन जातियों को ओबीसी प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया पर रोक लगायी जाये। इस दौरान अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य को ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, मुनेश कश्यप, इंद्र कश्यप, सोहनलाल, राजवीर कश्यप, सुरेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ओबीसी की 17 जाति शामिल हों अनुसूचित जाति में यह भी पढ़ें- आरक्षण मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाये जनप्रतिनिधि यह भी पढ़ें- बाथम-कश्यप को अनुसूचित जाति का लाभ द...