निषाद पार्टी ने डीएम प्रयागराज को सौंपा ज्ञापन
गंगापार, अक्टूबर 7 -- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषण, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इस संबंध में बुधवार को निषाद पार्टी की ओर से जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में संजीत निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव संजीत निषाद, जिलाध्यक्ष रामटहल निषाद, पिंटू निषाद, सुनील निषाद, कैलाश , धनजीव, अदालत निषाद आदि प्रमुख रूप से रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.