संभल, अप्रैल 10 -- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्रमणि निषाद ने गुरुवार को संभल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के साथ आने से सत्ता में बदलाव हुआ है और अब संभल में विधायक का चेहरा बदलना चाहिए। रविंद्रमणि निषाद पूर्व प्रधान हरिराम कश्यप के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि निषाद, मछुआ और कश्यप समाज को अब तक उनका हक और अधिकार नहीं मिला है। उन्होंने महर्षि कश्यप के वंशज होने का जिक्र करते हुए संभल में निषाद पार्टी का विधायक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब तक उनका समाज 'किंग मेकर' की भूमिका में रहा है, लेकिन आने वाले समय में वे 'किंग' की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.