निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
गंगापार, अगस्त 10 -- निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित पत्र में मांग की गई है कि पूर्व सांसद फूलन देवी की संपत्ति को माफिया से मुक्त कराकर उनकी मां को सौंपा जाए। फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच की जाए। उनके नाम पर महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस केंद्र खोले जाएं। फूलन देवी के गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाय। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी बाबूराम निषाद, प्रदेश सचिव राकेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष रामपाल निषाद, पिंटू निषाद, विनय निषाद, सुनील निषाद, शेखर निषाद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.