बिहारशरीफ, मार्च 10 -- फोटो: जुब्बा साहनी: राजगीर में मंगलवार को बैठक में शामिल समाज के लोग। राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित निषाद आश्रम में मंगलवार को परमेश्वर केवट की अध्यक्षता में निषाद समाज की बैठक हुई। इसमें अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बिहार प्रदेश केवट जागृति मंच के संस्थापक त्रिलोक सिंह निषाद ने कहा कि 11 मार्च 1944 को भागलपुर जेल में अपने कई साथियों की जान बचाते हुए जुब्बा सहनी देश के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे। उनके इसी सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए 11 मार्च को निषाद आश्रम में शहादत दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल होंगे। बैठक में रामजी केवट, रमेश केवट, उदय केवट, शैलेश केवट, उदय केवट आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...