निषाद आरक्षण सम्मेलन : सम्मेलन में दिखा एक्शन, ड्रामा और आंसू का तमाशा
गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता नौका विहार स्थित महंथ दिग्विजय नाथ पार्क में रविवार को निषाद पार्टी का आरक्षण सम्मेलन में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस सम्मेलन में एक्शन, ड्रामा और इमोशन तीनों ने अपनी जगह बना ली।कार्यक्रम की शुरूआत से ही अव्यवस्था दिखी। मंच पर जगह पाने के लिए नेता व कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की तक करने लगे। हालत यह रही कि जो पार्टी कार्यकर्ता व्यवस्था संभाल रहे थे, उन्हें कई नेताओं को मंच से वापस नीचे उतारना पड़ा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की एक झलक और उनके नजरों में आने के लिए कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही ताल ठोक दी, जिससे कुछ देर के लिए मंच पर अफरातफरी मच गई।जाम का सबब बनी रैली, संभालना पड़ा भीड़इससे पहले बाइक रैली के दौरान भी कार्यकर्ताओं के उत्साह चरम पर रहा। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.