निषाद आरक्षण को लेकर आंदोलन जारी
गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर। निषाद आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। इस मांग को लेकर निषाद युवा वाहिनी का चौथे दिन अम्बेडकर चौराहा पर अनशन जारी रहा। वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चंद्र साहनी ने कहा कि दिल्ली व पश्चिम बंगाल की तरह प्रदेश में भी निषाद समाज की उपजातियां केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, धीवर, बाथम को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए। प्रदेश सरकार इसको लेकर लगातार आश्वासन दे रही है। इस दौरान चंचला निषाद, श्यामदेव निषाद, रामवृक्ष निषाद, मुन्ना निषाद, रामसबद निषाद, राममिलन निषाद, भार्गव साहनी, इन्द्रजीत, संतोष, शंकर, आशा, सदानंद निषाद, सूर्य प्रताप, उपेन्द्र, बृजेश, दिलीप, विश्वनाथ, सिकन्दर, किरन उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.