समस्तीपुर, मार्च 27 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड में अवस्थित निषादों की राष्ट्रीय तीर्थस्थली बाबा अमर सिंह स्थान शिउरा में लगने वाले मेले में गुरुवार की सुबह से ही हजारों छोटे-बड़े वाहनों में सवार होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा मंदिर में पहुंचने लगे। रामनवमी के अवसर पर शिउरा में लगने वाले तीन दिवसीय राजकीय मेले का गुरुवार को विधायक राजेश कुमार सिंह ने औपचारिक उद्घाटन किया। शिउरा के बाबा अमर सिंह मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने रामनवमी से पूर्व ही बाबा मंदिर में दुग्धाभिषेक किया तथा अपने वाहनों पर सवार होकर बाबा केवल स्थान के लिए प्रस्थान कर गए। इन वाहनों में मालवाहक गाड़ियों की संख्या अधिक थी, जिसमें चौकी लगाकर ऊपर तथा नीचे महिला-पुरुष एवं बच्चे सवार होकर मेला पहुंचे। दूसरे जिले या प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों में बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.