गोंडा, जुलाई 13 -- गोण्डा। मत्स्य विभाग ने निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका दिया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि विभागीय पोर्टल 24 जुलाई तक खुला रहेगा। पात्र मछुआरे और इच्छुक लाभार्थी इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में निरस्त या प्रतीक्षा सूची में रहे आवेदक भी दोबारा आवेदन करने के पात्र होंगे। योजना से जुड़ी जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- निषादराज बोट सब्सिडी योजना में आवेदन 24 तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...