निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू
मऊ, जुलाई 8 -- मऊ, संवाददाता।सहायक निदेशक मत्स्य डॉ विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं, जिनमें मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना शामिल हैं, के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि विभागीय पोर्टल पर इन योजनाओं के लिए आवेदन 08 जून 2026 से 28 जून 2026 तक लिए गए थे। अब निषादराज बोट सब्सिडी योजना का अधिकाधिक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल 09 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक पुनः खोला जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in' पर जाकर योजना का विस्तृत विवरण, परियोजना की इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.