गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर। निषादराज जयंती के अवसर पर गंगा समग्र की ओर से 23 मार्च को चीतनाथ घाट पर मां गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम छह बजे प्रारंभ होगा। जिला संयोजक कृपाशंकर राय ने बताया कि गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि आमजन में गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े। चीतनाथ घाट पर होने वाले इस कार्यक्रम में कई अतिथि और संत शामिल होंगे। निषादराज समाज के प्रतिनिधियों के साथ विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। गंगा आरती की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और गंगा संरक्षण का संदेश फैलाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.