ललितपुर, मार्च 23 -- सोमवार को रैकवार, ढीमर व कश्यप समाज के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के अभिन्न मित्र निषादराज गुह की जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हजारिया स्थित केवट समाज मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों पर युवा नृत्य करते हुए निषादराज के जयकारे लगा रहे थे। इसके पीछे निषादराज के तैलचित्रों की झांकियां तथा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और निषादराज के आकर्षक स्वरूपों की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं पीतांबर वस्त्र धारण किए महिलाएं मंगल गीत गाते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पेट्रोल पंप तिराहा, राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.