प्रयागराज, मार्च 23 -- गंगा समग्र प्रयाग काशी प्रांत के कार्यकर्ताओं ने निषादराज गुह्य के प्राकट्य दिवस निषाद राज पंचमी पर संगम मार्ग चौराहे पर स्थापित निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। कार्यक्रम में प्रांत संयोजक राकेश मिश्र, गंगा आश्रित प्रमुख स्वामी आत्मानंद, पर्व आयाम प्रमुख अवध नारायण, भाग संयोजक अजय सिंह, डॉ. श्रवण मिश्र, कमल नारायण, डॉ. अंशुमान प्रजापति, कृष्ण मोहन पांडेय, राकेश द्विवेदी, दिजेन्द्र मिश्र, अजय द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...