निषादराज किले के पुरातात्विक अवशेषों को मिलेगा संरक्षण
गंगापार, सितम्बर 27 -- शृंग्वेरपुर धाम स्थित रामचौरा में निषादराज के प्राचीन किले के पुरातात्विक अवशेषों को अब सुरक्षित किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग की ओर से करीब 20 बीघा भूमि में बाउंड्रीवाल कराकर खोदाई में मिले ऐतिहासिक अवशेषों को संरक्षित करने का कार्य कराया जा रहा है। इससे प्राचीन स्थल की सुरक्षा के साथ ही उसके पुरातात्विक महत्व को भी बनाए रखने की कवायद तेज हुई है। बताया जाता है कि पुरातत्व विभाग ने वर्ष 1978 में रामचौरा क्षेत्र में खोदाई कराई थी। खुदाई के दौरान यहां कई महत्वपूर्ण अवशेष मिले थे। इनमें प्राचीन बावली, कुंआ, तालाब सहित अन्य संरचनाओं के अवशेष शामिल हैं। इन अवशेषों को प्राचीन सभ्यता और यहां के ऐतिहासिक महत्व से जोड़कर देखा जाता है। समय के साथ खुले में पड़े इन अवशेषों की सुरक्षा को लेकर लगातार जरूरत महसूस की जा रही थी। अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.