लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। एकलव्य समाज पार्टी ने रविवार को बालागंज चौराहे पर स्थित निषाद राज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर निषादराज और महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव मनाया।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद ने कहा कि निषाद समाज वर्तमान में काफी पिछड़ गया है। उन्होंने राज्य सरकार से निषाद समाज की 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने और केन्द्र सरकार से संविधान में संशोधन द्वारा निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किये जाने की मांग की। साथ ही निषाद समाज के पुश्तैनी पेशा नदी, बालू ,मौरंग खनन पट्टे में निषाद समाज को वरीयता दिया जाने की मांग भी की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन गांधी, जिला अध्यक्ष रवीन्द्र निषाद रामू, अवधेश कश्यप, अनुज गुप्ता,रामू कश्यप, लकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.