मुरादाबाद, फरवरी 17 -- नगर में होली के जुलूस निश्चित रूट से होकर गुजरेगा। 27 फरवरी को शौक एकादशी का जुलूस निकलेगा जबकि 3 मार्च को गुलाल की चौपाई निकलेगी। दोनों जुलूस डीजे के साथ झंडा चौक से प्रारंभ होंगे, शाम 7 बजे रैली चौक से नेहरू चौक, पुरानी ओरिएंटल बैंक, नई सड़क, गांधी पार्क, कोतवाली महाराणा प्रताप चौक, मंदिर पोड़ाखेड़ा, पुरानी तहसील, जूनियर हाई स्कूल गेट के सामने से प्रथमा बैंक रोड, सराफा बाजार से नेहरू चौक से रैली चौक, झंडा चौक से शकील हलवाई के बराबर में मुड़कर शिव मंदिर, डॉक्टर मदन बंसल के सामने होते हुए ऐवज पहलवान के बराबर से होता हुआ सिंघाड़ियो वाले मोहल्ले से होता हुआ कोरियान मार्ग से होता हुआ नागो वाले मंदिर पर जाकर समाप्त होगा। चार मार्च को गीले रंग की चौपाई निकलेगी जो सवेरे 11 बजे झंडा चौक से रैली चौक, नेहरू चौक,राय सत्ती मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.