निश्चित मानदेय और राज्य कर्मचारी के दर्जे को आशाओं का प्रदर्शन
बिजनौर, अक्टूबर 3 -- निश्चित मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा घोषित किए जाने की मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने डीएम व सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगे पूरी न होने पर संगठन की ओर से आगामी आठ अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन बिजनौर की जिलाध्यक्ष संगीता देवी के नेतृत्व में पहुंची आशाओं व आशा संगिनियों ने सीएमओ के समाधान दिवस में होने के चलते डिप्टी सीएमओ डा. केके राहुल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है, कि उनकी मांग 18 हजार रुपये प्रतिमाह आशा कार्यकत्री तथा 21 हजार रुपये प्रतिमाह आशा संगिनी के निश्चित मानदेय की है। यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने को आशा बहुओं ने बुलंद की आवाज इसके अलावा उनकी मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मांगों को लेकर आठ अक्तूबर को लखनऊ के ईको ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.