नैनीताल, जून 29 -- नैनीताल। भाजपा ने संगठन को और सशक्त बनाने को जिले में आईटी विभाग के नए दायित्वों की घोषणा की। पार्टी ने निश्चल जोशी को नैनीताल जिला आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा है, जबकि कामायनी मिश्रा और विक्रम सिंह कार्की को सह-आईटी संयोजक नियुक्त किया है। जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, सह प्रभारी श्रीपाल राणा व प्रदेश आईटी विभाग प्रमुख प्रवीण लेखवार ने संगठन हित और कार्यकर्ताओं के योगदान के मूल्यांकन के बाद सर्वसम्मति से इन दायित्वों की घोषणा की। निश्चल जोशी की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- निश्चल बने भाजपा नैनीताल के जिला आईटी संयोजक यह भी पढ़ें- निश्चल जोशी बने भाजपा नैनीताल के जिला आईटी संयोजक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...