नैनीताल, जून 29 -- नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नैनीताल जिले में आईटी विभाग के नए दायित्वों की घोषणा की है। पार्टी ने निश्चल जोशी को नैनीताल जिला आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा है, जबकि कामायनी मिश्रा एवं विक्रम सिंह कार्की को सह-आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, सह प्रभारी श्रीपाल राणा एवं प्रदेश आईटी विभाग प्रमुख प्रवीण लेखवार ने संगठन हित और कार्यकर्ताओं के योगदान के मूल्यांकन के बाद सर्वसम्मति से इन दायित्वों की घोषणा की। निश्चल जोशी की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि निश्चल जोशी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए आईटी के माध्यम से पार्टी को और अधिक सशक्त, प्रभावी तथा जन-जन तक पहुं...