निश्चय मित्र पोर्टल से युवाओं को जोड़ेगा यक्ष्मा विभाग
पलामू, सितम्बर 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला यक्ष्मा विभाग टीबी मरीजों को सामाजिक और पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को निश्चय मित्र पोर्टल से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस समेत सामाजिक गतिविधियों से जुड़े युवाओं को चिह्नित कर पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एसके रवि ने बताया कि विभागीय निर्देश के तहत जिले के युवाओं को निश्चय मित्र बनाया जाएगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय युवाओं की भूमिका टीबी मरीजों को पोषण और अन्य जरूरी सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि यक्ष्मा विभाग को भारतीय स्टेट बैंक समेत विभिन्न बैंकों से करीब 11 लाख रुपये जल्द मिलने की उम्मीद है। राशि प्राप्त होने के बाद जिले में इलाजरत टीबी मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.