निश्चय मित्र अभियान को मिला जनसहयोग, 48 से अधिक टीबी मरीजों को लिया गया गोद
बांका, जुलाई 14 -- बौंसी। निज संवाददाता प्रखंड में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को जनसहभागिता के माध्यम से साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे निश्चय मित्र अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत 48 से अधिक टी. बी. मरीजों को जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा गोद लिया गया। इस दौरान मरीजों को पौष्टिक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, ताकि नियमित उपचार के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत हो सके।रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि टीबी से पूर्ण स्वस्थ होने के लिए निर्धारित दवाओं का नियमित सेवन करने के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से गोद लिए गए मरीजों को छह माह तक पोषण सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.